बीती रात बिल्सी रोड स्थित डीपाल स्कूल के समीप खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

एसएम न्युज 24 टाइम्स बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। बीती रात नगर के बिल्सी रोड स्थित डीपाल स्कूल के समीप एक खड़ी कार में शार्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लग गई। हादसे के वक्त कार में कोई सवार न होने से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस कार के मालिक का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है।
नगर के बिल्सी मार्ग पर डीपाल स्कूल के निकट मंगलवार की रात एक खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों व राहगीरों ने आग बुझाने का भरसक प्रयत्न किया लेकिन असफल रहे। कार को धू धूकर जलता देख अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार के मालिक के बारे में पूछताछ की लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक कार में आग लगने से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एसएम न्युज 24 टाइम्स बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!