ब्लाक सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम की अध्यक्षता में गुरुवार को ब्लाक सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रेनर ब्लॉक कॉर्डिनेटर रमाकांत व आदेश कुमार द्वारा उपस्थित ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों एव पंचायत सहायक को विशेष जानकारी से अवगत कराया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने बताया कि इस इस मीटिंग में 2023 के ग्रामीण स्वच्छता को लेकर एक गावो का मूल्यांकन करके एक योजना तैयार करनी है जिसके तहत ओ डी एफ प्लस ऐसे गांव होंगे जहाँ खुले में शौच मुक्त (ओ डी एफ) स्थित स्थायी रूप से बनी रहे,जहां ठोस कचरा प्रबंधन एवं तरल कचरा प्रबंधन दोनों की व्यवस्थाएं हो,जहां सार्वजनिक स्थानों पर कोई गंदगी व जल जमाव न हो ,जहां प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ओ डी एफ प्लस से संबंधित संदेश दर्शाये गए हो। इस मौके पर एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान रामसिंह यादव, रंजीत कुमार, नूर मोहम्मद पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह,,आशीष वर्मा, शैलजा तिवारी, सियाराम, उत्तम वर्मा सहित पंचायत सहायक मौजूद रहे।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!