पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने बाला निकला सफाई कर्मचारी, पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मचारी को किया गिरफ्तार,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली इलाके में संविदा सफाई कर्मचारी लोगों पर रौब गांठने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था। वर्दी पहनकर शहर में घूमते समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसने पुलिस पर भी रौब गांठने की कोशिश की लेकिन पूछताछ में पोल खुल गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रईसी नगला निवासी ओमेंद्र बिसौली इलाके में संविदा सफाई कर्मचारी है। पुलिस के मुताबिक काफी समय से वह सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में रह रहा था। वह कुछ दिन से पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में निकलता था और लोगों पर रौब गांठता था। रविवार रात ओमेंद्र पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा था। उसकी बाइक पर भी पुलिस का चिह्न बना हुआ था। ओमेंद्र डीएम चौराहे से होते हुए मंडी चौकी की ओर जा रहा था।
तभी कुछ लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दे दी, जिससे मंडी चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की वर्दी पहने ओमेंद्र को रोक लिया। चौकी इंचार्ज पूछताछ करते इससे पहले ओमेंद्र ने उन पर रौब गांठना शुरू कर दिया। जब उन्होंने ओमेंद्र से उसका आई कार्ड मांगा तो उसने वह भी दिखा दिया। इसके पास जो आई कार्ड मिला वह भी फर्जी था। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोगों पर रौब गांठने के लिए वर्दी पहनता है। चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह फर्जी पुलिस वाला बनकर घूमता था, जिससे उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!