स्कूल संचालक नहीं मानने को तैयार हैं सहसवान के मान्यता प्राप्त स्कूल जिलाधिकारी के आदेशों का।

सहसवान। जिलाधिकारी द्वारा शीत लहर के चलते 26 तारीख से 28 तारीख तक कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए थे लेकिन उनके आदेशों को सर सैयद पब्लिक स्कूल मंडी समिति के सामने आज दिनांक 29/12/2022 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश जिलाधिकारी बदायूं द्वारा किया गया है जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन मंडी समिति के सामने गली में सर सैयद पब्लिक स्कूल जो कक्षा 1 से लेकर 8 तक संचालित है उन्होंने डीएम के आदेशों को ताक में रखते हुए अपना स्कूल रोजमर्रा की तरह आज भी खोला इससे पहले 26 27 28 अवकाश के दिन भी सर सैयद पब्लिक स्कूल ने अपना स्कूल खोला था इस बाबत आज कुछ शिक्षकों ने पत्रकारों को दी जानकारी में बताया कि आज भी सर सैयद पब्लिक स्कूल खुला हुआ है और बच्चे भी इतने जाड़े के बीच स्कूल आने के लिए विवश है अगर कोई हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!