जरूरतमंद बच्चों तक पुस्तकें पहुंचाना व रोजगार पूरक शिक्षा के बारे में बताना ही हमारा उद्देश्य..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दिल्ली से चल कर आयी सीबीएसई बोर्ड की छात्रा आजीन असद किदवाई ने गुरुवार को अपने अभिभावकों के साथ पंचायत भवन बड़ागांव में संचालित लाइब्रेरी में दो सैकड़ा से अधिक से पुस्तकें भेंट की। मूलरूप से बड़ागांव की निवासी आजीन असद किदवाई गुरुवार को अपने अभिभावक असद उर रहमान किदवाई, फवाद फजल उर रहमान किदवाई, चौधरी जुहैर वारिस, अफ्फान उबैद उर रहमान किदवाई, रय्यान किदवाई पंचायत भवन बड़ागांव में संचालित लाइब्रेरी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद एव पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह , हल्का लेखपाल आवेश अंसारी को सीबीएसई बोर्ड की प्रयोगात्मक पुस्तकें भेंट की। पुस्तकें भेंट करते हुए

जरूरतमंद बच्चों तक पुस्तकें पहुंचाना व रोजगार पूरक शिक्षा के बारे में बताना ही हमारा उद्देश्य है। मुझे जानकारी हुई कि मेरी ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी चल रही है तो हमने सपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुस्तके एकत्रित कर भेंट किया है जिससे हमारे गांव के बच्चे पुस्तकों को पढ़कर आगे बढ़ेंगे। समाजसेवी फवाद फजल उर रहमान किदवाई ने कहा कि हम एक सभ्य व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं और आशा करते हैं कि समाज में शिक्षा की जोत जलाते रहें।  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद एव पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस नेक कार्य के लिए आभार जताया तथा आशा व्यक्त की समाज के अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर पब्लिक लाइब्रेरी में पुस्तकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने के लिये आगे के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर लेखपाल आवेश अंसारी, नन्हा वर्मा, डॉ0 मायाराम यादव, अजय कुमार वर्मा, खुर्शीद अहमद, हाफिज कुतुबुद्दीन अंसारी, बिलास रावत , पप्पू बीडीसी, शाहिद अली, मो0 गुफरान, मो0 इस्लाम, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!