जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 02 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से 5 करोड़ रुपये) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 बाराबंकी थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 02 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 किग्रा मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड़ रुपये) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद-

जनपद में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री नवीन सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.01.2023 को थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा दो शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों 1. मो0 कलीम पुत्र स्व0 मो0 मजीद, 2. विरजू उर्फ बृजलाल गौतम पुत्र पंचम निवासीगण टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को मंझिलेपुर तिराहा से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 किलोग्राम नाजायज मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड़ रुपये) व एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 02/2023 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों का एक गिरोह है जो जनपद बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में मारफीन तस्करी करते है। अभियुक्तगण का एक साथी सुफियान अन्य राज्यों से क्रूड माल लेकर आता है और क्रूड माल को केमिकल के माध्यम से रिफाइन करके फाइन मारफीन बनाते है । मारफीन की सप्लाई अभियुक्त मो0 कलीम व विरजू उर्फ बृजलाल कैरियर के माध्यम से बड़ी मात्रा में उपरोक्त जनपदों में चिन्हित स्थानों पर सप्लाई करते है । इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोण्डा आदि आस-पास के जनपदों में मारफीन की सप्लाई करने के लिए चार पहिया वाहन/मोटर साइकिलों के माध्यम से गांव के बाहर स्थान व समय बदल-बदल कर सप्लाई करते थे। दिनांक-02.01.2023 को क्रूड माल से तैयार मारफीन की सप्लाई करने सीतापुर जा रहे थे तो पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विरजू उर्फ बृजलाल पूर्व में एनसीबी द्वारा भी कई बार जेल भेजा चुका है। वांछित अभियुक्त सूफियान पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा सहादतगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!