समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे सुरेन्द्र सिंह वर्मा पहुंच रहे हैं जनता के बीच भ्रष्टाचारियों पर साधा निशाना, विपक्षीदलों में फैली सनसनी
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन अभी तक न तो आरक्षण निर्धारित हुआ है और न ही चुनाव की तारीख निश्चित हुई है फिर शहर में चुनावी दंगल व शब्दांे के बाण चालू हो गया है। ऐसे में सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता अपने तरकश से तीर छोड़ते हुए दिख रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से टिकट की मांग करने वाले सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि शपथ लेने के बाद नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाते हुए नगर पालिका की सम्पत्ति को बचाया जायेगा। श्री वर्मा के इस बयान से नगर पालिका की सम्पत्ति को बेचने वालों में हड़कम्प मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद नवाबगंज का चुनाव इस समय अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है, आरक्षण निर्धारित न होते हुए भी यहां के प्रत्याशियों में पहले तो टिकट को लेकर आपस में ही अन्दर ही अन्दर घमासान मचा हुआ है, इस घमासान के बाद ही टिकट फाइनल होगा और जब टिकट मिल जायेगा तो इन नेताओं को अपने ही भितरघातियों से लड़ना पड़ेगा। ऐसे में समाजवादी व भाजपा से टिकट की मांग करने वालों में लगभग दर्जनों उम्मीदवार जनता के बीच में दौड़ लगा रहे हैं। अभी तक यह निश्चित नहीं हुआ है कि टिकट किसको मिलेगा, यह तो पार्टी आलाकमान ही तय करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी से टिकट की मांग करने वालों में सुरेन्द्र सिंह वर्मा का नाम भी तेजी से उछाल मार रहा है। श्री वर्मा ने खास मुलाकात में बताया कि शपथ लेने के बाद नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच करायेंगे तथा नगर की जलभराव की समस्या से जनता को निजात दिलायेंगे। जनता को भूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं होना पड़ेगा। जनता के लिए मैं हर वक्त मौजूद रहूंगा, जब भी जनता याद करेगी मैं सेवा के लिए हाजिर रहूंगा।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

