पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह के निर्देशन में यातायात के संबंध में जागरूकता अभियान
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली शासन की मंशा के अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह के निर्देशन में यातायात के संबंध में जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई
वृहस्पतिवार को बजीरगंज पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के पालन जैसे मोटरसाइकिल पर हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाए जाने ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाने मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाए जाने एवं टर्न पर इंडिकेटर हाथ से ही ईसारे कर मुड़ने आदि के संबंध में व्यापक स्तर पर बताया गया यह रैली थाना वजीरगंज से प्रारंभ होकर सैदपुर होते हुए कस्बा बगरैन तक जाकर संपन्न हुई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

