सहसवान। क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा डायल 112 पर सूचना दर्ज कराई गई कि ग्राम का मौजूदा प्रधान पानी लेने जा रही महिला के संग बदसलूकी कर रहा है जिसकी काल पर इवेंट 1322 5 तारीख की रात्रि 9 बजे के लगभग गांव पहुंची उस समय भी दबंग प्रधान छत पर चढ़कर महिला को गालियां दे रहा था पीआरबी पर तैनात कमांडर महिपाल सिंह ने प्रधान को समझाने की कोशिश की तो ग्राम प्रधान पीआरबी 1322 पर तैनात नंदराम एवं महिपाल सिंह पर हमलावर हो गए जैसे तैसे जान बचाते हुए पीआरबी 1322 पर तैनात पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए आगे जाकर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को सूचना दी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह दल बल के साथ गांव पहुंचे पुलिस को देख कर दबंग प्रधान मौके से फरार हो गया कमांडर महिपाल सिंह ने बताया की प्रधान ने उन्हें जान से मारने की धमकी एवं ग्राम प्रधान का कहना था कि अगर सपा सरकार होती तो जान से मार डालते बरहाल कोतवाली पुलिस में ग्राम प्रधान के खिलाफ महिला द्वारा 3 लोगों को नामजद करते हुए 354, 452, 323, 504,506 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है दूसरा मुकदमा पीआरबी1322 के कमांडर महिपाल सिंह ने ग्राम प्रधान सहित 2 लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध धारा 353,332,504,506 मुकदमा पंजीकृत किया गया हे प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है जल्द ही ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी विवेचना जारी है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं ??????????*

