अवध बार से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुभाष चन्द्र मिश्रा ने मांगा अधिवक्ताओं से सहयोग।
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी। सिविल कोर्ट परिसर में आज अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुभाष चन्द्र मिश्रा, एडवोकेट ने भ्रमण किया और भारी मतों से विजय बनाने की अपील किया, भीषण ठण्डक के मौसम में सिविल कोर्ट परिवार में अधिवक्ताओं ने उन्हें बुकें देकर नववर्ष की शुभकामनाएं सहित जीत की अग्रिम बधाईयां दी।
इस मौके पर श्री चन्द्रा द्वारा बताया कि अवध बार एसोसिएशन आपके साथ हमेशा रहा है और हर मौके पर साथ में रहेगा, अगर आप लोगों ने सहयोग दिया तो आपके भाई को कामयाबी अवश्य मिलेगी। पूर्व में महामंत्री रहते हुए हमने बहुत से कार्य अधिवक्ता हित में किये, उसी तरह इस बार भी किसी भी अधिवक्ता के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। अब समय आ गया है कि अधिवक्ता और अधिक संगठित होकर रहे। एकता ही में शक्ति होती है।
इस अवसर पर अजय कुमार शुक्ला, धु्रव कुमार मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, हेमन्त द्विवेदी आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
पत्रकार शमीम अंसारी बाराबंकी

