अंकुर माथुर ने नए साल में किया रक्तदान, बने पहले महादानी थैलेसिमिया मरीजों के लिए बालाजी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने जुटाई 14 रक्तदाता
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। बालाजी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे पैतीसवें मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ० बीपी सिंह मौजूद रहे। साल 2023 के पहले महीने में कुल 14 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। जिसमें क्रमशः बालाजी का बचपन स्कूल के प्रबंधक अंकुर माथुर, सीताकांत वर्मा, सौरव वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, राहुल कश्यप, बालाजी का बचपन स्कूल की अध्यापिका सुश्री संजना सिंह, बालाजी क्रिकेट क्लब के मैनेजर गौरव तिवारी एवं उनकी पत्नी खुशबू तिवारी, बालाजी क्लब के क्रिकेट कोच मुकेश यादव, समाजसेवी सुनील, शारदा, सत्यवान वर्मा, ऋषि प्रभाकर एवं सोनू ने रक्तदान कर थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को नया जीवन दिया। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल हर माह की 6 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। जिससे बाराबंकी जिले में थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों को बिना डोनर के रक्त उपलब्ध कराई जा सके और उन बच्चों की जान बचाई जा सके। बाराबंकी महिला जिला अस्पताल में भी कई बार रक्त की जरूरत उन महिलाओं को होती है जो गर्भवती होती हैं उनको भी विद्यालय प्रशासन की तरफ से रक्त की पूर्ति कराई जाती है। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर, ब्लड बैंक के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ बीपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार कुशवाहा, एलटी राजाराम रावत, दीपक वर्मा, विवेकानंद त्रिपाठी, विनोद कुमार, एनटी आरपी यादव, शैलेश कुमार, स्टाफ नर्स हरजीत कौर एवं बाराबंकी जिला अस्पताल के परामर्शदाता पंकज कुमार वर्मा, रविंद्र माथुर, चंद्रशेखर कांडपाल, सरदार राजा सिंह, भारती माथुर, प्रिया माथुर, आशीष चौरसिया, अहमर शहबाज, सलीम, अद्भुत एवं फजल आदि मौजूद रहें। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

