तुमको तुम्हारे बेटे पुकारे, चली आओ मैया घर भी हमारे…. धूमधाम से मनाई गयी नववर्ष की पौष पूर्णिमा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। कस्बे में स्थित श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मन्दिर पर नववर्ष के जनवरी माह की पूर्णिमा बहुत ही धूमधाम से मनाई गयी जहां पर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में भब्य भजन संध्या व भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी मंदिरों को इलेट्रिक लाइटों व फूलो की लरियो से मनमोहक ढ़ंग से सजाया गया साथ ही महामाई श्री उजली मैया का अनुपम श्रृंगार किया गया, आयोजित भजन संध्या में नगर के विख्यात भजन गायक आकाश गुप्ता, तरुण राजन व संजीव शर्मा ने क्या मैं नही मैया जी तेरे लायक हूँ, बेटा हूं तेरा तेरी ही छाया हूँ….. तेरे हाथों की कठपुतली हूं तेरे हाथों का हु झुनझुना….. तुमको तुम्हारे बेटे पुकारे, चली आओ मैया घर भी हमारे…… बैठी हो माँ सामने कर सोलह श्रृंगार…. जैसे मीठे मीठे भजनों को गाकर मध्य रात तक सभी श्रद्धालुओं के साथ माँ को रिझाया, रात्रि में माँ की महाआरती व कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश पाठक, रामू तिवारी, हृदयेश श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, रामनिवास वर्मा, विनोद निगम, हिमांशु, शेखर शर्मा, प्रखर कुमार शर्मा, सुमित पाठक, अमरेंद्र पाठक, राकेश गुप्ता, आनंद सिंह, संजय बारी, शंकर शर्मा, स्वप्निल निगम, अन्नू निगम, दिलीप राजपूत, शुभम पाठक, यशु, निर्मल, अंकुर निगम, पुष्पेंद्र, नानक शरण, अमित पाठक के साथ सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!