खुलेआम भारी आबादी के बीच बडे सिलेंडर से रिफिलिंग का अवैध कारोबार…
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986
मसौली बाराबंकी। गैस रिफिलिंग करने के दौरान आग लगने से संचालक सहित तीन लोगों के झुलसने के बाद भी खुलेआम भारी आबादी के बीच बडे सिलेंडर से छोटे सिलेन्डर में रिफिलिंग का अवैध कारोबार खुलेआम किया जा रहा है जिससे आम जनता के लिये बडा खतरा बना हुआ है फिर भी जैदपुर पुलिस मौन आखिर क्यों मेहरबान है जैदपुर पुलिस इन अवैध कारोबारियों पर मामला समझ के बाहर है।
बताते चले कि मोहल्ला छोटा इमामबाडा इसरार होटल के पीछे नबी अहमद उर्फ भंटली द्वारा कई वर्षो से गैस की काला बाजारी के साथ छोटे गैस सिलेंडर मे रिफिलिंग करने का अवैध कारोबार युद्ध अस्तर पर चलता था और कई बार छोटे हादसे होने के साथ दस दिन पूर्व अचानक गैस भरते समय आग लग गयी जिससे संचालक सहित दो नौकर गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका उपचार चल रहा है इस हादसे से मोहल्ले के लोग काफी भयभीत हो गये मगर दबंग व पैसे वाले संचालक के आगे किसी की एक न चली। अब उसी संचालक द्वारा मोहल्ला ब्रहम्नान के निवासी संदीप के घर मे गैस रिफिलिंग दिनों रात होती है। जिससे मोहल्ले मे किसी दिन कोई बडा हादसा होने की आशंका बनी है । ऐसे में इस बात का विरोध करने पर भी लोग मे डरते है। क्यों इस संचालक भंटली की पहुंच और दबंगई किसी माफिया से कम नहीं। अब देखना ये है कि विभाग व पुलिस इस पर नकेल करेगा या पिछले दस साल से चल रहा ये अवैध कारोबार आगे भी चलता रहेगा।
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

