बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9 जनवरी को डाले जाएंगे वोट।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान (बदायूं) बार एसोसिएशन के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए मतदान 9 जनवरी को होगा। अध्यक्ष पद के लिए महावीर सिंह यादव और अतर सिंह शाक्य के बीच सीधा मुकाबला होगा। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार वही अधिवक्ता इस चुनाव में भाग लेंगे जिनके पास सीओपी नंबर होगा। और जिनका नाम बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में शामिल होगा। वही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान बार एसोसिएशन के भवन में संपन्न होगा। सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती उसी दिन 4:00 बजे के बाद की जाएगी। यह जानकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनेक पाल सिंह एडवोकेट ने दी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!