16 वर्षों से चल रहा राम नाम लेखन कार्य……..
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नगर व क्षेत्र में विगत 16 वर्षों से चल रहा राम नाम लेखन कार्य रिकार्ड बना चुका है। अब तक कुल 20 करोड़ से अधिक राम नाम लेखन हो चुका है। उक्त जानकारी देते हुए नगर निवासी प्रभु राम के अनुयायी व भगवतप्रेमी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2005 से अनवरत चल रहे अखंड श्रीराम नाम लेखन कार्य में नगर व क्षेत्र के लोगों का अतुलनीय सहयोग मिला है। श्री अग्रवाल ने बताया कि बीते 16 वर्षों में दर्जनों बार सामूहिक रूप से 6 से 12 घंटे तक के आयोजन नगर में हो चुके हैं। इसके अलावा रामभक्त उनसे राम नाम लेखन पुस्तिका ले जाकर उक्त पुनीत कार्य में योगदान दे रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि राम नाम लेखन की शक्ति तो त्रेता युग में ही पता लग गई थी जब नल और नील ने पत्थरों पर राम नाम लिखकर ऐतिहासिक पुल रामसेतु का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि ईश्वर को धन्यवाद देने का इससे अच्छा साधन और क्या हो सकता है। इन दिनों सुधीर पाठक, प्रदीप अग्रवाल, उजयारी लाल, सुरेश अग्रवाल, कुसुम देवी, सीमा, संगीता, सोेहिल, शिवम आदि दर्जन भर से अधिक रामभक्त रामनाम लेखन कार्य में जुटे हुए हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

