25 जनवरी को होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ ।  25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’’( Nothing like voting, I vote for sure ) इस बार की थीम है। स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं में गतिविधियां, निबंध, वाद-विवाद, ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यालयों में अपरान्ह 01 बजे कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दिलाई जाएगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य तथा अपर जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बंध में बैठक आयोजित की। डीएम ने कहा कि इस अवसर पर 01 जनवरी 2023 को अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं को मतदान किए जाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 25 जनवरी का दिन प्रत्येक वर्ष मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की गरिमा को अग्रणी रखते हुए निर्भीक होकर, किसी भी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करना चाहिए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!