ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे को हटवाया। एसडीएम ने उक्त जमीन पर गौशाला के निर्माण के आदेश दिए

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा ने तहसील क्षेत्र के गांव राजटिकोली में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे को हटवाया। एसडीएम ने उक्त जमीन पर गौशाला के निर्माण के आदेश दिए हैं। वहीं एसडीएम ने गांव सीकरी, आसफपुर आदि गौशालाओं का निरीक्षण किया और गरीबों को कंबल वितरित किए।
रविवार को एसडीएम ज्योति शर्मा ने गांव राजटिकोली जाकर ग्राम समाज की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने अवैध कब्जाधारकों को आइंदा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी। एसडीएम ने उक्त भूमि पर गौशाला निर्माण के आदेश दिए हैं। इधर सुश्री शर्मा ने गांव राजटिकोली, आसफपुर व सीकरी की गौशालाओं का निरीक्षण कर गौवंश को गुड़ खिलाया। वहीं एसडीएम ने उक्त गांवों में गरीबों को कंबल भी वितरित किए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!