बदायूं। बिसौली नगर में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने खिचड़ी आदि का दान किया। पुरानी टंकी चौराहे पर समाजसेवियों ने खिचड़ी का वितरण किया। इसके अलावा नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रामबाबू गुप्ता, सुबोध पाठक, गौरव वार्ष्णेय, पप्पू ठाकुर, अशोक प्रजापति, नेमचंद्र प्रजापति, रोहित लोहान, दीपक दिवाकर आदि समाजसेवी प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

