केंद्रीय गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचकर नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को सौंपा जिसमें कासगंज जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि के द्वारा संरक्षित विभिन्न माफिया एवं क्षेत्राधिकारी कासगंज द्वारा 26 सितंबर 20 22 को कोतवाली कासगंज में हत्या के उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे पर हमला करवाया एवं1-1-2023 को अलीगंज रोड स्थित डीसी गार्डन के सामने थाना पटियाली क्षेत्र मैं सफेद सफारी गाड़ी से रौंदकर हत्या का प्रयास कराया गया था इसी तरह 6 जनवरी 20-23 को राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे एवं परिजनों सहित सामूहिक रूप से हमलावरों द्वारा घर में घुसकर हत्या का प्रयास किया गया लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे को भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि की संपत्ति की जांच करा कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी गई और 6 जनवरी 2023 एवं 26 सितंबर को हुए हमले एवं उनके परिजनों पर हुए हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर उक्त मांगों में कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन स्वराज मजबूर होकर लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आवास पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन को भादू होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों की होगी और उन्होंने क्षेत्राधिकारी कासगंज एवं ढोलना थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा प्रदान करने में घोर लापरवाही की गई के संबंध में उच्चाधिकारी गणों को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन पंजीकृत डाक टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप आदि के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है और दी जा रही है भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांग रखी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए प्राणघातक हमले एवं भाजपा अध्यक्ष के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि के राजनीतिक प्रभाव के चलते लिखे गए झूठे बनावटी मुकदमे खत्म कराए जाने और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर 6 जनवरी 20:23 से राष्ट्रीय कैंप कार्यालय गढ़ी हन्नाठेर पर लगातार किसान मजदूर धरना दे रहे हैं ज्ञापन देने वालों में काफी मात्रा में किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष भूरे अहमद, तहसील अध्यक्ष साबिर अली, नजर मोहम्मद, सफात खां आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

