रामनगर सपा कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। गरीबों मजलूमो व जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा माननीय धर्म है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सपा कार्यालय रामनगर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंह की पुण्य स्मृति में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह व भूपेंद्र सिंह बबलू के संयोजन में आयोजित कंबल वितरण समारोह में कही। श्री गोप ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति बिरादरी व मजहब से अलग हटकर सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए काम करती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी गरीब व्यक्ति भोजन व वस्त्र से वंचित न रह जाए इसलिए उन्हीं के निर्देशन में यह कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता अभी से ही पूरी तरह 2024 के चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी तरह से परेशान है या किसी चीज की आवश्यकता है तो वह मेरे पास बेझिझक आए उसकी पूरी मदद होगी। मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गोप पूर्व विधायक राम गोपाल रावत पूर्व प्रमुख राजन सिंह तथा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह ने लगभग तीन सैकड़ा से अधिक जरूरतमंद गरीब लोगों में कंबल वितरण किए। कंबल पाकर गरीब वृद्ध व महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर सपा नेता नसीम कीर्ति हसमत अली गुड्डू राजेश मौर्य सत्यदेव शुक्ला महमूद सिद्दीकी सपा विधानसभा अध्यक्ष अतीक चौधरी सपा जिला सचिव शीतला सिंह पारस चौहान अनिल यादव विवेक सिंह प्रधान सभाजीत सिंह मो0 असलम अवधेश यादव गौरी कनौजिया छोटे लाल यादव गणेश यादव मनोज यादव सुधाकर सिंह जय नारायण अवस्थी तुफैल अहमद रामविलास रावत चट्टान यादव मो0 कलीम बृजलाल सरोज प्रभात शुक्ला नाजिया बानो सहित तमाम क्षेत्र के संभ्रांत जन मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

