भाकियू नेता ने किसानों को बांटे कम्बल वितरण
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
फतेहपुर, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला प्रभारी नसीर लाला द्वारा ग्राम पंचायत कुर्सी में गरीब किसानों को कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर नसीर लाला ने कहा भारतीय किसान यूनियन (भानू) सदैव किसानों की सेवा के प्रति तत्पर रहता है। हमारा संकल्प है कि सदा ही किसानों की सेवा करूँ। सैकड़ों माताएं बहनों ने कम्बल पा कर हमारे जिला प्रभारी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनीस जाकिर, अनिल यादव तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष बब्बू सिंह, फतेहपुर ब्लाक अध्यक्ष हंसराज, ब्लाक अध्यक्ष निंदुरा अतुल वर्मा, उपेंद्र वर्मा आदि कई किसान साथियों ने कम्बल वितरण कार्यक्रम में पहुँच कर अपना योगदान दिया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

