दीक्षित जी जमीनी नेता के साथ साथ गरीबों के थे मसीहा: सिद्धू नगर पालिका में पूर्व विधायक स्व सुंदरलाल दीक्षित को दी गई श्रद्धांजलि

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में पंडित सुंदरलाल दीक्षित की शोक सभा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ष्सिद्धूष् ने सुंदरलाल दीक्षित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर सिद्धू ने कहा दीक्षित जी जमीनी नेता के साथ-साथ गरीबों के मसीहा थे। उनकी लोकप्रियता पूरे जनपद में विख्यात थी। व्यापारियों के उत्थान, किसानों की जरूरत के लिए जनपद से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाई एवं संघर्ष किया। भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर तथा मंच का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, राम प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु प्रभाकर वर्मा, देव कुमार गुप्ता, सरिता सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित सिंह, सूरज सिंह, गुरदीप सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, संतोष मिश्रा, राजेंद्र जयसवाल, मोनी शर्मा, अभिषेक, नीरज गुप्ता, दिनेश तिवारी, सोनू यादव, प्रणय श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, रोहिताश्व दीक्षित, मनोज गुप्ता (गोविंदा), विनीत रस्तोगी, शशि गुप्ता, संतोष मिश्रा, शिल्पी सिंह, उषा शर्मा, नीलम दीक्षित, पंकज गौतम, अजय तिवारी, प्रेमचंद, मनोज कुरील, कंचन श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, संजय टंडन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!