79 रन बनाकर दो विकेट भी चटकाने वाले आलराउंडर बाबी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं।बिसौली बिसौली कप के लीग मैच में वृहस्पतिवार को चंदौसी की टीम ने बरेली को 50 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दे दी। मैच में 79 रन बनाकर दो विकेट भी चटकाने वाले आलराउंडर बाबी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर बरेली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बरेली के गेंदबाजांे ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए चंदौसी की टीम के 47 रनों पर 8 विकेट झटककर मुश्किल में डाल दिया। चंदौसी के बल्लेबाज बॉबी एक छोर संभाले रहे और नौवें विकेट के लिए प्रियांश के साथ 99 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बॉबी ने ताबड़तोड़ 79 रन बनाए जिसमें उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के जड़े। बरेली की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। बरेली की ओर से निखिल ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की भी शुरुआत निराशाजनक रही। चंदौसी की सधी गेंदबाजी के सामने पूरी टीम मात्र 105 रनों पर ढेर हो गई। मोहित और सोनू ने सर्वाधिक 31 -31 रन बनाए। चंदौसी की ओर से स्टेन ने सर्वाधिक तीन और बॉबी, सरताज, आदिल ने 2- 2 विकेट चटकाए। चंदौसी की ओर से 79 रन और 2 विकेट लेने वाले हरफनमौला बॉबी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान सभासद जयप्रकाश शर्मा व मुकेश मिश्रा ने बाबी को पुरस्कार प्रदान किया। अंपायरिंग हिमांशु उपाध्याय व दीपक शर्मा ने और स्कोरिंग राजेंद्र दिवाकर व शक्ति शखधार ने की। इस मौके पर आयोजक सुमित पाराशरी, अभिषेक यादव, राजेंद्र दिवाकर मामा, हिमांशु उपाध्याय, डेविड मौर्य, अभिषेक बाल्मीकि, सुमित पाठक, दीपक शर्मा, योगी मौर्य, कुलदीप मौर्य, शिवदयाल मौर्य, अनमोल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!