बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली तहसील की बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेन्द्रपाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि बार कौंसिल आफ यूपी के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा ने कहा कि सीओपी के बिना कोई भी अधिवक्ता केस नहीं लड़ सकेंगे।
तहसील के सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए श्री मेहरोत्रा ने कहा कि सिर्फ डिग्री हासिल कर लेने से कोई वकील नहीं बन जाता। इसके लिए बार कौंसिल से रजिस्ट्रेशन के अलावा दो साल की प्रेक्टिस भी अनिवार्य है। इसके लिए आल इंडिया बार परीक्षा में सफल होना भी आवश्यक है। एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बार और बेंच में सामंजस्य बेहद जरूरी है। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेन्द्रपाल सिंह ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव हृदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव राठौर, उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना, सहसचिव विवेक यादव, आडिटर प्राणभ्रत शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष भविष्य कुमार सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ पवन कुमार, कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला, सब रजिस्ट्रार विपिन शर्मा, एससी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, शिवशंकर पाठक, रवीन्द्र पाल, नरेश पाराशरी, दिनेश चंद्र शर्मा, रामपाल पाठक, राजेश भारद्वाज, भेषज शरण शर्मा, अफजाल खान, सचिन सक्सेना, कमर अब्बास आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

