बाराबंकी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार, पहला सड़क हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित लखनऊ मार्ग पर हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला बेबेतरा थाना साजा क्षेत्र के ग्राम भेटुपारा निवासी दोगेन्द्र साहू (28) पुत्र हृदय साहू की मौत हो गयी। पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ से आये मृतक के भाई रोशन साहू ने बताया कि उसका भाई सफेदाबाद में राजगीर मिस्त्री का काम करने बाइक से आया था। उसके भाई को सालीमार मन्नत के सामने किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जांच में मृत घोषित कर दिया था। दूसरा सड़क हादसा बड्डूपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तापुर निवासी सहजराम कोरी(33) पुत्र श्रीराम पाल की मौत हो गयी। जब वह बीती रात फतेहपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में भगौली मार्ग पर अज्ञात वाहन से कुचलकर घायल हो जाने पर पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक भगौली में प्रधान कांटा का इंचार्ज और दो पुत्री व दो पुत्रों का पिता भी था।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

