धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। ऑनलाइन धोखाधड़ी की लगातार बढ़ रही धोखाधड़ी के वारदातों के क्रम में एक और मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त मामले को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही में तेजी ला दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के आलापुर वार्ड के निवासी मो. जुनैद पुत्र फिदा हुसैन को स्वास्थ्य में दिक्कत है इसी कारण डेढ़ वर्ष पूर्व किसी समाचार पत्र में प्रकाशित मोबाइल नम्बर के जरिये उसने दवा मंगाना शुरु कर दिया। यह सिलसिला कई महीने चला लेकिन जब उसको कोई फायदा नही हुआ तो सात-आठ माह से दवा मंगाना बंद कर दिया। जिसके बाद बीते वर्ष 3 जुलाई को अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से अपना रेगुलर ग्राहक बताकर लकी ड्रॉ में चार पहिया गाड़ी निकलने का प्रलोभन दिया गया और बताया कि ईनामी कार की फाइल तैयार है और 8200 रुपये फाइल चार्ज के रुप में जमा करवाा लिए। जिसके तीन दिनों बाद केनरा बैंक के खाता धारक छोटू साह के नाम 20500 रुपये, अनीता मीना के नाम 16400 रुपये उसके बाद 7000, 25000 इसी प्रकार बारी बारी कुल 93500 रुपये ठग लिए। पीड़ित जुनैद ने इतने रुपये जमा हो जाने के बाद भी चार पहिया वाहन नही मिलने पर जब उक्त नम्बर पर फोन लगाया तो उसने ऐसी धोखाधड़ी स्वीकार करते हुए कहा कि यह हमारा रोज का काम है और गाली ग्लौज करते हुए जान माल की धमकी तक दे डाली। असहाय होकर जुनैद ने पुलिस से शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लोगों में जागरुकता की कमी है लालचवश लोग ऐसे जालसाजों का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई गवा देते हैं सभी को सावधान रहकर प्रलोभन में नही आना चाहिये और इस प्रकार के जालसाजों का फोन या कोई गतिविधि होने पर पुलिस से शिकायत कर सकते हैं। उन्होने कहा कि मो. जुनैद के मामले में कार्यवाही जारी है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!