इराक़ पहुंचा कोरोना वायरस

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़, बहरैन, अफ़ग़ानिस्तान और कुवैत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है, जबकि दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,600 को पार कर गई है।कुवैत में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं, तो वहीं बहरैन और इराक़ में कोरोना वायरस के पहला मामला दर्ज किया गया है।इस बीच, ईरान में अब तक 43 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालीं की संख्या 12 हो चुकी है, जो चीन के बाद सबसे ज़्यादा है।रविवार को चीन में 150 लोगों की मौत के साथ ही इस देश में कि जहां से यह वायरस पूरी दुनिया में फैल रहा है, मरने वालों की संख्या 2,592 से अधिक हो गई है।चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 77,150 हो चुकी है।
दक्षिण कोरिया में यह संख्या 833 है, जबकि 7 लोग मर चुके हैं। इटली में कोरोना के 152 मामले सामने आ चुके हैं और 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

Don`t copy text!