कक्षा 9 का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पुलिस ने छात्र के पिता राजेश सिंह की तहरीर पर गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम गुलड़िया निवासी राजेश सिंह द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उसका 14 वर्षीय पुत्र अभय उर्फ प्रांसू बदायूं के वनस्थलीय इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। बीती 21 जनवरी को अभय घर से कालेज जाने के लिए निकला। कालेज पता किया तो किशोर वहां पहुंचा ही नहीं था। घबराए परिजनों ने किशोर को यहां वहां तलाशा लेकिन असफल रहे। थक हारकर पिता राजेश ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि छात्र को तलाशकर शीघ्र परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

