बिसौली मैं छात्र छात्राओं व लोगों यातायात नियमों के पालन की एसडीएम ज्योति शर्मा ने शपथ दिलाई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली सड़क सुरक्षा माह के तहत मदनलाल इंटर कालेज के मैदान में छात्र छात्राओं व लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। आसफपुर मार्ग पर करीब एक किमी लंबी मानव श्रंखला बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एम एल इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। एसडीएम ने उपस्थित छात्र छात्राओं, कर्मचारियों आदि को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार अशोक सैनी, कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला, कुलदीप सिंह, बीडीओ मुनव्वर खान, नायब तहसीलदार अजहर अंसारी, पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा, मानसी ठक्कर, जहीर आलम, सत्यपाल सिंह आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

