…..मैच में मुस्कान क्रिकेट क्लब रामनगर की टीम चैम्पियन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । करमुल्लापुर मजरे दादरा स्थित मैदान में आयोजित जिला स्तरीय करमुल्लापुर युवा क्रिकेट एसोसिएशन सीजन 3 के रविवार को खेले गए फाइनल मैच में मुस्कान क्रिकेट क्लब रामनगर की टीम चैम्पियन रही। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष एव ग्राम प्रधान दादरा मुबीन सिकन्दर ने विजयी टीम को चैम्पियन ट्राफी देकर सम्मानित किया।

करमुल्लापुर मजरे दादरा स्थित मैदान में खेले जा रहे करमुल्लापुर युवा क्रिकेट एसोसिएशन सीजन थ्री में 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में ओवरऑल प्रदर्शन करते हुए मुस्कान क्रिकेट क्लब रामनगर एव कामाक्षी क्रिकेट क्लब फतेहपुर की टीमें फाइनल में पहुंचने के बाद रविवार को खेले गए चैम्पियन ट्राफी के लिए भीड़ी। फाइनल मुकाबले में रामनगर टीम के कप्तान मो0 हनीफ और फतेहपुर टीम के कप्तान राहुल के बीच टाॅस हुआ जिसमें फतेहपुर टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमे निर्धारित 10 ओवरों में फतेहपुर की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये। जिसके जवाब में रामनगर टीम के सलामी बल्लेबाज टील्ली ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 6 छक्को एव 2 चौकों की मदद से 50 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए 3 गेंद 6 विकेट से रामनगर की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच व टूर्नामेंट के मैचों में ओवरऑल प्रदर्शन करने वाले रामनगर टीम के बल्लेबाज टील्ली को मैन ऑफ द मैच व आलराउंडर एस तिवारी को मैन ऑफ दी सीरीज घोषित करते हुए ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दादरा मुबीन सिकन्दर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। ग्राम प्रधान मुबीन सिकन्दर ने विजयी टीम को संयुक्त रूप से 25 हजार रुपये की और उप विजेता टीम को 12 हजार की चेक भेंट की तथा मैन ऑफ द सीरीज बने एस तिवारी को अलमीरा हाउस के नदीम सिद्दीकी की ओर से अलमारी दी गयी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुसर्रफ अली ग्राम प्रधान सैदाबाद विनय वर्मा, इसरार अहमद, अमीन सिकन्दर, सुधीर वर्मा, विजय वर्मा, आलोक रावत, सन्तोष चौरसिया टूर्नामेंट के आयोजक अब्दुल सत्तार सहित सैकड़ों किक्रेट प्रेमी एवं किक्रेट कमेटी के सम्मानितसदस्य गण मौजूद रहे  ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!