बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल यूनिट रौज़ा गांव की बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा सोमवार को ग्राम शेखपुर टुटरू,सिरौली गौसपुर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन अयोध्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर में सामरा हॉस्पिटल लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों(नेत्र रोग,हड्डी रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग,दंत रोग,नाक,कान,गला(ENT) हृदय एवं मधुमेह,फिजियोथैरेपिस्ट एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ)द्वारा जांच करके नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कारखान प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि शिविर में लगभग 450 क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।इस अवसर पर सामरा हॉस्पिटल के डॉक्टर ए खान,डॉक्टर समर अब्बास,डॉ0 रमेश कालरा,डॉक्टर माहा काजमी,डॉक्टर नीरज कुमार,डॉ0 मारूफ अहमद,डॉक्टर अमित दास,डॉ0 प्रीति कश्यप,डॉक्टर समीरा,डॉ0 रीना कुमारी,डॉक्टर निसार अहमद,डॉक्टर तौसीफ अहमद,चीनी मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्ता,इकबाल सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,हरदयाल सिंह,त्रिलोकीनाथ तिवारी,इंद्रजीत यादव,दिनेश द्विवेदी,अजीत राय,अजय पांडे,सत्येंद्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Don`t copy text!