बस मे युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले युवको को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट करते ही हरकत में आई पुलिस

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही बस मे युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले युवको की हरकत को युवती ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट करते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवकों को बस रोककर कोतवाली रुदौली के भेलसर पुलिस चौकी पर उतार लिया।दोनों आरोपियों को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची।जहां खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही बस में लखनऊ से बस में सवार हुई युवती से बस में बैठे दो युवकों ने छेड़छाड़ और छीटाकशी शुरू कर दी।परेशान युवती ने घटना को मुख्यमंत्री और डीजीपी के ट्विटर पर ट्वीट करते हुए 112 पर सूचना दी।क्षेत्राधिकारी रूदौली/अपर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि युवती के ट्वीट के बाद परेशान करने वाले दोनों युवकों को कोतवाली रुदौली द्वारा भेलसर पुलिस चौकी पर बस रोककर उतार लिया गया।उन्होंने बताया आरोपी दोनों युवक रिजवान पुत्र महमूद और हुसैन पुत्र इरफान निवासी हुसैनपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर साड़ी के कारोबार के सिलसिले में अयोध्या जा रहे थे।बस में उन्होंने युवती के साथ अभद्रता और छींटाकशी करने की करने की बात स्वीकार की है।बताया कि आरोपियों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया है।वहीं दूसरी ओर एसओ महिला प्रियंका पांडे ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर बस में सवार युवती से भेंट कर गुलाब का फूल दिया। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट युवती को आगे रवाना किया गया है।

Don`t copy text!