वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बेटे के साथ दवा लेने जा रही वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जरवल रोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद निवासी रामजस अपनी 60 वर्षीय वृद्ध माँ संवारादेवी की दवा लेने मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरी जा रहा था। बाइक चला रहा रामजस भयारा मोड़ के निकट जैसे ही बाइक रोका कि पीछे से तेज रफ्तार में रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध महिला दूर सड़क पर जा गिरी जिससे वृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुँची मसौली ने घायल महिला को गम्भीर हालात में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे में कालेज जा रहे छात्र – छात्रा घायल
मंगलवार की सुबह लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतरौली मोड़ के लखनऊ की ओर जा रहे एक लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे अलग अलग साइकिल से सफदरगंज स्थित कालेज पढ़ने जा रही छात्रा शिवानी पुत्र राजेश प्रजापति निवासी उधौली जो जीजीआईसी कालेज सफदरगंज की कक्षा11 की छात्रा है तथा रघुनाथ प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज कक्षा 9 के छात्र यशपाल सिंह पुत्र श्याम किशोर निवासी उधौली घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

