गौतम जैन अडानी द्वारा की जा रही लूट के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम दिया गया

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी ।गौतम जैन अडानी द्वारा की जा रही आर्थिक लूट के खिलाफ सीबीआई ईडी सेबी एन आई ए एन सी बी व सीबीएन जैसी जांच एजेंसियां अप्रत्याशित रूप से चुप्पी साधे हैं। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी कार्यालय पर संबोधित करते हुए रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि अडानी समूह द्वारा शेयर माकेट में की गयी हेरा.फेरी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को खतरा पैदा हो गया है ? इस अवसर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया है

पार्टी के सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम भारतीय स्टेट बैंकएबैंक ऑफ़ बड़ोदा जैसी संस्थाओं पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है सबसे बड़ी बात यह है की गुजरात के मुन्द्रा पोर्ट पर लगभग 3000 किलो हेरोइन पकड़ी गयी थी। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 21000 करोड़ रुपये थी इसके पूर्व 2400 किलोग्राम मार्फीन इनके पोर्ट पर पहुँच चुकी थी। इस तरह से देश को आर्थिक दिवालियेपन की और बढ़ रहा है। राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि नौजवानों को मादक पदार्थो का आदी बनाकर अंधकार में धकेलने में गौतम अदानी समूह का नाम आ रहा है फिर भी देश की जांच एजेसिया चुप हैं? किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस ज्ञापन के द्वारा पुरजोर तरीके से मांग करती है किअविलम्ब जांच एजेंसियों को निर्देशित कर दोषी व्यक्तियों को सजा दिलाई जाए।  प्रदर्शन में आशीष कुमार शुक्ला ,आशीष वर्मा ,संदीप कुमार तिवारी, दीपक वर्मा, राम नरेश वर्मा, गिरीश चंद्र वर्मा ,जितेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश यादव, दीपक शर्मा, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह संदीप वर्मा, शैलेंद्र मिश्रा श्याम सिंह अंकुल वर्मा निर्मल वर्मा विजय प्रताप सिंह अनुराग यादव रोशन एडवोकेट आदि प्रमुख लोग शामिल थे  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!