जैदपुर पुलिस द्वारा ,मादक पदार्थ तस्कर मुनव्वर पुत्र यासीन गिरफ्तार,
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1.1 किग्रा अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.1 करोड़ रुपये), मोबाइल फोन, करीब 32 हजार रुपये नकद व एक अदद वाहन बरामद- जनपद में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के आज दिनांक 31.01.2023 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर मुनव्वर पुत्र यासीन निवासी राजा कटरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को हिन्दू मुस्लिम एकता द्वार मोहल्ला वसीनगर कस्बा व थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1.100 किलोग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.1 करोड़ रुपये), 31,950/-रुपये नकद, एक अदद मोबाइल फोन व एक अदद बलेनो कार बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 55/2023 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना जैदपुर का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है जो मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रुप से धनोपार्जन करता है। अभियुक्त द्वारा रुपये कमाने के लिए जाशिम नाम के व्यक्ति से अवैध मारफीन लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जाता हैं। अभियुक्त, 1.5 किग्रा0 अवैध मारफीन में थाना बी.बी.डी. जनपद लखनऊ से पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जाशिम की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

