सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र. विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देशभक्ति गीतों पर झूमे बच्चे

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेही घाट , बाराबंकी। जनपद के तहसील रामसनेही घाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर स्थित सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य एकेडमी स्कूल में गणतंत्र महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। राजस्थानी हरियाणी व पंजाब गिद्दा की प्रस्तुति ने भी मन मोह लिया।


इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक विनय मौर्य ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बैजनाथ रावत व चक्खन लाल यादव को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवम् पत्रकार आशीष सिंह व उनकी टीम को विद्यालय प्रबंधक विनय मौर्य द्वारा फूल – माला व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने कहा यह विद्यालय उनके परिवार जैसा है, राज्यमंत्री सतीश शर्मा जी की संरक्षणता में चलाए जा रहे रक्तदान मुहिम में इस विद्यालय के किसी भी परिवारीजन को खून की आवश्यकता होने पर उनके लिए मेरे दोनों हाथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनके लिए हर संभव मदद का प्रयास भी करूंगा। कार्यकम का संचालन कर रहे, पवन शुक्ला ने सभी बच्चों व बच्चों के अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बताया गया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। देश का संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। स्कूल के प्रबंधक विनय मौर्य ने बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है। इस मौक़े पर अध्यापक करन सैनी, रोहित मौर्या, सचिन सैनी, निखिल मौर्या, अंजली मौर्या, निशा मौर्या, अल्का गुप्ता, तरंनुम बानो, सरिता द्विवेदी, जियाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद असलम, पत्रकार आशीष यादव, अनिल कुमार, नवाज अंसारी, मेवालाल, व एडवोकेट गोविंद दीक्षित सहित विद्यालय के तमाम छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!