इंजी०वारिस रफी और डॉ ज़ेबा फारूकी के सम्मान में शेअरी नशिस्त का हुआ आयोजन वारिस रफी और जेबा फारूकी को उर्दू अकादमी से मिला है पुरस्कार
इंजी०वारिस रफी और डॉ ज़ेबा फारूकी के सम्मान में शेअरी नशिस्त का हुआ आयोजन मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। आज़म फरशोरी की रिहायश गाह मोहल्ला सोथा फरशोरी हाउस पर इंजी० वारिस रफी और डॉ ज़ेबा फारूकी की किताबों को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की जानिब से दिए गए अवार्ड पर मुबारकबाद पेश करते हुए उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया साथ ही उनके सम्मान में शेअरी नशिस्त का एहतमाम किया गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने अज़ीम मुसन्निफा डॉ ज़ेबा फारूकी की बरे सगीर की तक्सीम का इल्मिया और ई०वारिस रफी के मजमुआ कलाम फज़ले ज़िया को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने क्रमश: 20000 और 10000 रूपये के इनाम से नवाजा है। इस मौके पर शेअरी नशिस्त की सदारत करते हुए लखनऊ से आए मुही बख्श ने अपना कलाम पढ़ा –
सदाकत की कसम खा तो रहे हो,
सदाकत में परेशानी बहुत है।
हाल-ए-दिल नदीम बदायूनी ने कहा-
रहे हयात में कांटे बिछा के देख लिया,
तिरे खयाल को अपना बना के देख लिया।
डॉ०मुजाहिद नाज बदायूनी ने सुनाया-
जंग अगर अबके हुई सब कुछ फना हो जाएगा,
सारा पाकिस्तान फिर से इंडिया हो जाएगा।
मेहमाने खुसूसी इंजी०वारिस रफी ने पढ़ा –
अब रूबाई किसी दीवाँ में नहीं आती नज़र,
आज के दौर में खय्याम कहां से लाऊं।
नईम बदायूंनी ने सुनाया-
तू अपने कलम से मुझे जो चाहे सो लिख दे,
हाथों में तेरे मेरा मुकद्दर तो नहीं है।
सुरेंद्र नाज़ ने कहा कि-
मैं मां के हाथ में जब से कमाई देने लगा,
कदम कदम पे मुनाफा दिखाई देने लगा।
आज़म फरशोरी ने पढ़ा-
तेरी तस्वीर आंखों में सजाकर,
बड़े रंगीन मंजर देखता हूं।
इनायत मुफलिसी की है ये मुझ पर,
मुखालिफ सब के तेवर देखता हूं।
शम्स मुजाहिदी बदायूंनी ने कहा कि –
कुछ भी नहीं बिगाड़ सके उसका दोस्तो,कांटो के बीच देखिए तन्हा गुलाब है।
समर बदायूंनी ने कहा-
असर ये है तुम्हारी गुफ्तगू का,
कंवल दिल में खिला है आरजू का।
युवा शायर उज्ज्वल वशिष्ठ ने पढ़ा-
मैं दिए को बुझाए देता हूं,
जिसको जाना है घर चला जाए।
इस मौके पर शहाब अली उर्फ शब्बू,एडवोकेट बिलाल,सलमान आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।सभी मौजूद लोगों ने डॉ जेबा फारूकी और इंजी०वारिस रफी को मुबारकबाद पेश की। आज़म फरशोरी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

