पात्रों को नहीं आप पात्रों को मिल रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना का लाभ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

गरीब पात्रों के सूची में नाम होने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा है आवास योजना का लाभ आवास पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं गरीब कोई नहीं हो रही है सुनवाई सहसवान बदायूं केंद्र और राज्य सरकार गरीब पात्रों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है परंतु गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही योजनाएं सहसवान ब्लाक के गांव जोनेरा के गरीब पात्रों ने बताया कि उनके आवास कच्चे हैं और झोपड़ी पड़ी हुई है जिसमें वह अपने परिवार जनों के साथ गुजारा कर रहे i

गांव के ही गामिर पुत्र जब्बार ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि प्रार्थी व उसकी पत्नी विकलांग है गरीब व असहाय व्यक्ति है और कच्ची झोपड़ी में अपने परिवार को लेकर गुजर-बसर करता है अनुपूरक आवास योजना के लिए उसने आवेदन किया था और उसका नाम भी सूची में आ गया है गांव के सचिव द्वारा ₹10000 मांगे गए थे रुपए ना देने पर उसे अपात्र बना दिया गया प्रार्थी द्वारा खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है पत्र में कहा गया है उसके आवास की जांच कराई जाए और आवास दिलाया जाए i खुशनुमा पत्नी सरदार निवासी ग्राम जोनेरा ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि प्रार्थिनी गरीब महिला है उसने अनुपूरक आवास योजना के लिए आवेदन किया था जिससे उसे आवास मिल जाए प्रार्थिनी कच्ची झोपड़ी में निवास करती है सचिव द्वारा उससे₹10 हजार मांगे गए थे पैसे ना देने पर प्रार्थिनी को अपात्र घोषित कर दिया गया है i बताते चलें कि गरीब पात्रों के लिए केंद्र और राज्य सरकार आवास के लिए योजना संचालित किए हुए हैं लेकिन गरीबों को उसका लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है बिना बिना सुविधा शुल्क के गरीबों को आवास नहीं मिल रहे हैं जिसकी जांच होना जरूरी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!