ग्राम पंचायत कटिया नवादा में मंदिर के सामने लगा गंदगी का ढेर, वीडियो हुआ वायरल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। म्याऊं सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हर वक्त अनेक योजनाएं चला रहे हैं उसके बावजूद भी जगह जगह पर गंदगी और कूड़े के ढेर नजर आते हैं और मुख्यमंत्री जी ने हर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रखे हैं उसके बावजूद भी अधिकारी सफाई व्यवस्था की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं चाहे नगर पंचायत हो या ग्राम पंचायत हर जगह पर गंदगी के ढेर और गंदगी देखने को मिल रही है मगर जनपद के अधिकारी आंखें बंद करके बैठे हुए हैं
विकासखंड म्याऊं की ग्राम पंचायत कटिया नवादा में 4 दिन से मंदिर के सामने गंदगी का ढेर लगा हुआ है उस कूड़े के ढेर को कोई भी फेंकना नहीं चाह रहा है जबकि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी होने के बाद भी सफाई कर्मी उस कूडे की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है और ग्राम पंचायत प्रधान की सफाई व्यवस्था को तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं है वह गांव में यह नहीं देखते हैं कि गांव में सफाई हुई है कि नहीं हुई है सिर्फ वह अपने घर पर ही बैठे रहते हैं जबकि यह गंदगी मंदिर के गेट के सामने हैं जहां पर रोज गांव के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं उनको पूजा-अर्चना करने के लिए इस गंदगी के ढेर पर से निकलना पड़ रहा है मगर इसके बावजूद भी ग्राम के प्रधान और सफाई कर्मचारी इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सफाई कर्मचारी गांव में सही तरीके से सफाई भी नहीं करता है और कभी-कभी आकर सफाई करके चला जाता है अगर इस तरीके से मंदिरके पास ही साफ सफाई नहीं रहेंगे तो गांव और कस्बे किस तरीके से स्वच्छ रहेंगे वही ग्राम पंचायत नवादा में सफाई ना होने की वजह से ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है देखना यह है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी और उच्च अधिकारी इस सफाई कर्मी पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर इसी तरीके से गांव मे कूडे के ढेर लगे हुए ही नजर आएंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!