बाइक और गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

देवा, बाराबंकी। देवा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल और एक किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर चोर को जेल भेजा। अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को थाना देवा पुलिस टीम के द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर एक शातिर चोर- अन्जीत रावत पुत्र कल्लू निवासी सिदवाही को माती चौकी छेत्र के मटियारी रोड चचेड़ा पुलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त के कब्जे से एक किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने पकड़े गये चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथी सरोज रावत जो मोटर साइकिल चोरी में पहले भी कई बार जेल जा चुका है, के साथ मिलकर अलगदृअलग जगह से मोटर साइकिल चोरी कर बेचने का काम करते है और पकड़े जाने के भय से चोरी किए गए वाहनों के नम्बर प्लेट को बदल देते है। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी सरोज रावत के साथ मिलकर करीब 02 माह पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बाराबंकी कचेहरी गेट के सामने से उक्त मोटर साइकिल चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थ को जनपद सीतापुर से खरीदा गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अन्जीत रावत को उक्त मोटर साइकिल को लखनऊ कबाड़ी मार्केट बेचने जाते समय गिरफ्तार किया गया तथा उसके अन्य साथी सरोज रावत की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!