विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा के तहत अधिशासी अभियंता ने खंड कार्यालय का अधीन स्तनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । बिसौली विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा के तहत अधिशासी अभियंता रामलाल ने खंड कार्यालय पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने हेतु जागरूक करने के अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की बात कही। एक्सईएन ने कहा कि केवाईसी कराने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को सुविधाएं मुहैया होंगी बल्कि विभाग की तमाम दिक्कतें दूर हो सकेंगी। अधिशासी अभियंता ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की केवाईसी बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सर्किल में कुल 98387 उपभोक्ताओं से अभी तक कुल 10925 उपभोक्ताओं के केवाईसी बन चुके हैं। इस मौके पर एसडीओ मनीष कुमार, जेई मियां कुरैशी, अभिषेक सिंह, शोबीर चौधरी, गौरव सक्सेना, अरविंद कुमार, थानसिंह, रोहित, मोहसिन, महताब, नवीन आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

