प्रतिष्ठित युवा व्यापारी शाहिद अली खान को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। नगर के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी प्रतिष्ठित युवा व्यापारी शाहिद अली खान को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान(पूर्व विधायक) ने केंद्रीय कार्यालय लखनऊ से मनोयन पत्र जारी किया।
जिसके बाद शाहिद अली खान के शुभचिंतकों समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी । समर्थकों ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई वितरण कर मुबारकबाद पेश की इस मौके पर शाहिद अली खान ने अपने समर्थकों से रूवरू होते हुए कहा कि बड़ी खुशी का मौका है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है जिसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं और उनकी उम्मीद पर खरा उतरते हुए हमेशा व्यापारियों के हित के लिए व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!