काशीराम आवास कॉलोनी बनी असामाजिक तत्वों व शराबियों का अड्डा।

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। तत्कालीन बसपा सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीबो को छत मुहैया कराने हेतू काशीराम कालोनी का निर्माण कराया गया था । लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों से आए असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह अपने अधिकार मे ले लिया है । कांशीराम कॉलोनी अपराध और आपराधियों का अड्डा बन गई है। शाम होते ही शराबियों और मावालियों के उत्पात से सहम उठती है । हालात बद से बदतर हो गए हैं । बीते दिनो से दो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी । जो आम बात है । बसपा सुप्रीमो मायावती सरकार ने गरीबों को छत मुहैया कराने के काशीराम कालोनी का निर्माण काराया था । गरीबों के लिए आवास बनाए गए थे । नगर क्षेत्र के असहाय निर्धन लोगों के लिए मो0 जहांगीराबाद मे कुल 398 परिवारों को सुरक्षित आशियाना देने के आवासों निर्माण हुआ लेकिन केवल 198 परिवारों को आवास आवंटित किए गए । जिसमे कुछ लोग ही रह रहे है और अधिकतर लोगों आवासो को किराये पर दे रखे है । और खाली पड़े आवासों मे अब बाहरी तत्वों का कब्जा है । अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों के निवास करते है । बाहरी तत्वो सक्रियता के कारण कांशीराम कॉलोनी असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बन गई है। शाम होते ही आपराधियों का अड़ड़ा बन जाती है कालोनी गुंडे मवाली कॉलोनी में पहुंच जाते हैं और उत्पात मचाते है । बाहर से आकर बसे लोगों ने कालोनी मे लोगो का जीना मुहाल कर दिया है ।
कॉलोनी में दर्जनो आवास बंद पड़े हैं। इन दबंग लोगों ने अपनी दबगई के बल पर अबेध कब्जा कर रखा है । कुछ लोगो ने अपने आवास किराये पर दे दिये है और कुछ लोगो ने केबल शराब की एक बोतल मे ही अबेध रूप से आवास दे रखे है । बाहरी आवारा तत्वों ने कई घरों को अपना अड्डा बना लिया है। यहां पर शराब पीने के अलावा अन्य गैरकानूनी काम भी होते हैं। लगातार शिकायतें मिलने से पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है । जिसके चलते आपराधिक गतिविधियों पर कुछ हद तक लगाम लगी है। वर्जन इस बाबत एसडीएम विजय कुमार मिश्र से बात की उन्होने बताया कि जल्द ही जांच कर अबेध रूप से रह रहे लोगों से आवास खाली कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी ।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!