बाराबंकी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय बाराबंकी द्वारा 07 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय आफलाइन निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के विविध सेक्टरों की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्यताधारक अभ्यर्थियों का चयन परीक्षाध्साक्षात्कार के माध्यम से नियोजकों द्वारा किया जायेगा। रोजगार मेले में भाग लेने हेु इच्छुक अभ्यर्थी फोटो तथा बायोडाटा के साथ मेला स्थल जिला सेवायोजन कार्यालय बाराबंकी में समय से उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते है। कंपनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल के साथ-साथ जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी के सूचना पट पर भी उपलब्ध है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

