देश के सबसे बड़े घोटालेबाज हैं गौतम जैन अडानी: सुमन सीपीआई 13 फरवरी को पूरे देश में शुरू करेगी आंदोलन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला गौतम जैन अडानी का है। शेयर के मूल्यों में हेराफेरी कर देश के सार्वजनिक संस्थाओं को इसने खोखला कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक से 21,000 हजार करोड़ का कर्जा, जीवन बीमा निगम से 77,000 हजार, पंजाब नेशनल बैंक से 7 हजार करोड़ रूपये, बैंक ऑफ बड़ौदा से हजारों करोड़ रूपये लेकर फर्जी आर्थिक तंत्र खड़ा किया। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह सुमन सदस्य राज्य कौंसिल ने कही। उन्होंने कहा कि  इनकी हेराफेरी उजागर करते हुए अमेरिकी कम्पनी हिंडेनबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की उसके बाद इनके शेयरों के दाम बड़ी तेजी से गिरना शुरू हुए और अर्थव्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ाने लगी। क्रेडिट सुईस ने अडानी की कई कम्पनियों के शेयरों की वैल्यू जीरो कर दी अमेरिका सिटी बैंक व दुनिया के बड़े-बड़े बैंकों ने अडानी शेयर को लेने से इन्कार कर दिया। पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि दूसरी तरफ गौतम जैन अडानी ने इसे भारत पर हमला बताया और खुद को देश घोषित कर दिया, वहीं हिंडेनबर्ग ने जवाब में कहा कि तिरंगा ओढ़कर यह लुटेरा देश को लूट रहा है, जितने राष्ट्रवादी नेता है वह राष्ट्रवाद के नाम पर अडानी के पैसों से चुनाव लड़ने वाले और अडानी प्लेन से चुनाव अभियान चलाने वाले नेता इस लूट घसूट में शामिल हैं वह चुप्पी साधे हुए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के सहसचिव प्रवीण कुमार, सहसचिव शिवदर्शन वर्मा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, डा कौसर हुसैन, मिथिलेश कुमार, दीपक शर्मा, संदीप तिवारी, रामनरेश, आशीष शुक्ला, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र, कदीर आदि प्रमुख नेता मौजूद थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!