असंगठित श्रमिकों से जिलाध्यक्ष शशांक ने किया संवाद अमृत काल के मोदी बजट पर संगोष्ठी आयोजित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। आजादी के अमृतकाल में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा करने के लिए रविवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। नाका चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क में असंगठित श्रमिकों के साथ जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सीधा संवाद किया। उनकी उत्सुकताओं के जवाब भी दिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार असंगठित श्रमिकों की खुशहाली के लिए बेहद संवेदनशील है। बताया कि श्रमिकों के लिए ई पोर्टल की शुरुआत करके मोदी सरकार ने अपना वादा निभाया। इस पोर्टल के जरिए असंगठित क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। इस पोर्टल पर अब तक लगभग 28 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है।इसके पूर्व उन्होंने अन्य भाजपाइयों संग बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत, पूर्व जिला महामंत्री हर्षित वर्मा, इक्ष्वाकु मौर्य, सूरज सिंह, सीपी गुप्ता मौजूद रहे
।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

