संत रविदास से बड़ा कोई राष्ट्रवादी संत नही: उपेन्द्र रावत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाज सेवा संस्थान द्वारा डॉ अंबेडकर छात्रावास में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में चित्र प्रदर्शनी, छात्र छात्राओं की चार्ट प्रतियोगिता और गुरु रविदास एवं उनका सामाजिक दर्शन विषय पर विचार गोष्ठी व भंडारे का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी और चार्ट प्रतियोगिता और गोष्ठी का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने रविदास मंदिर में गुरु की पूजा अर्चना करके किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने भटके समाज को राह दिखाई है। उनके आध्यात्मिक दर्शन ने धर्म-कर्म की दिशा बदली है। अध्यक्षता करते हुए आयोजक पूर्व सांसद आनंद प्रकाश गौतम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित गया। चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक रणविजय व रवि धीमान को विशेष सम्मान दिया गया। प्रतियोगिता में महक भारती प्रथम, प्रतिज्ञा भारती , लक्ष्मी शर्मा द्वितीय, जागृति सिंह तृतीय, रहीं। जयंती समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, सदर विधायक धर्मराज यादव, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, पूर्व विधायक रतन लाल राव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, हफीज अयाज पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, हुमायूँ नईम खां एडवोकेट, प्रेम नरायन शुक्ला, अधिवक्ता अनूप कल्याणी, समाजसेवी रत्नेश कुमार, ईश्वर प्रसाद अमरेश बहादुर, मनीष कनौजिया ने भी विचार व्यक्त किये।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!