संत रविदास की जयन्ती पर उमड़ा अनुयायियों का सैलाब गाजे-बाजे केे साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का कालजयी संदेष देने वाले संत षिरोमणि गुरू रविदास की जयन्ती पर रविवार को जिले में कोने कोने से अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र कुरील के निवास मोहल्ला कानूून गोयान निकट मुड़कटी देवी मन्दिर से गाजे-बाजे के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मोहल्ला आजाद नगर, पैसार, सिद्धार्थ नगर, फतहाबाद व गौढ़ी पीरबटावन से सन्त रविदास के जीवन पर आधारित तरह-तरह की झॉकिया शामिल हुई जो आकर्षण का केन्द्र रही शोभा यात्रा की अगुवाई रमेश चन्द्र कुरील ने की। शोभा यात्रा में लाल रंग की चुनरी डाले श्रद्धालु ढोल मंजीरो से गुणगान करते आगे चल रहे थे। बैण्ड बाजे की धुन पर थिरकते बच्चे आगे बढ़ते रहे। भारी संख्या में बौद्ध भिक्षु, महिलाए, पुरूष व अन्य समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा से वातावरण महक उठा और मार्ग पंखुड़ियों से पट गया। मार्ग में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सिक्ख समुदाय व अन्य संगठनों द्वारा सन्त रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा अरविन्द मौर्य, पंकज गुप्ता ‘‘पंकी’’, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सभासद आलोक वर्मा, प्रणय श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, पंकज गौतम, प्रभात कुमार वर्मा, आशीष सिंह आदि रहें। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मोहल्ला पैसार, सिद्धार्थनगर में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई सभा में मनोज कुरील ने कहा व्यक्ति अपने कर्मो से जाना जाता है न कि जाति के आधार पर यदि व्यक्ति का मन चंगा हो तो कठौती में भी गंगा उत्पन्न हो सकती है। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से मथुरा प्रसाद, शत्रोहन लाल, राजेन्द्र गौतम, राधेश्याम गौतम, पवन कुरील, अमरीश कुरील, अशोक गौतम नेवली, धीरज कुरील, रक्षक कुरील, उपेन्द्र भास्कर, संजय गौतम, खुशीराम, राम प्रकाश कुरील, प्रेम गौतम, अंकित चौधरी, रामकुमार गौतम, करन यादव, अम्बर प्रसाद, राजीव कुमार, रामेंन्द्र गेहेंदवर, अनिल कुमार, संजय, रामानन्द फताबाद, सुरेश गौतम, सुशील कुमार, विजय बहादुर, सतीश कुमार, जतिन पवन कुमार, अशफाक अली उर्फ ‘‘गुड्डू’’ आदि लोग उपस्थित रहे।

महान समाज सुधारक थे संत रविदास: सुरेश

बाराबंकी। शहर मे पैसार नाका पर समाज सेवा संस्थान बाराबंकी के तत्वावधान मे आयोजित सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह कार्यक्रम मे पहुंचकर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि रविदास जयंती और माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। वे भक्ति कालीन संत और महान समाज सुधारक थे। संत रविदास ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। इन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी, और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!