श्रीपाल आत्मदाह प्रकरण) ग्रामीणों का आरोप- 50 हजार रुपये में खरीदा था ट्रैक्टर, छिपाने की कोशिश में थे आरोपी, पुलिस ले गई ट्रैक्टर
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। श्रीपाल के परिवार वालों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी चोरी का ट्रैक्टर चला रहे थे। सूचना पर मंगलवार रात गांव पहुंची तो पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पचास हजार रुपये में चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। कोतवाली पुलिस उसकी जांच कर रही है।
बुधवार रात सहसवान कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर केशों की मढ़ैया गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी महेश का ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि महेश ने कुछ समय पहले 50 हजार रुपये में चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। तब से वह चोरी के ट्रैक्टर से ही कृषि कार्य करता आ रहा था। जिस वक्त श्रीपाल ने कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश की थी। उसी समय आरोपी अपना घर छोड़कर भाग गए थे। तब से कोई व्यक्ति लौटकर नहीं आया। वह इधर-उधर इलाके में छिपे हुए थे। मंगलवार रात आरोपी पक्ष के कुछ लोग ट्रैक्टर कहीं ले जाकर छिपाने की कोशिश में थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस वहां पहुंच गई और ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया। तथा ट्रैक्टर के प्रपत्रों की जांच कराई जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं*

