बिल्सी थाना क्षेत्र में दो साल के बच्चे का हुआ अपहरण, भीख मांगने वाली महिला पर शक, पुलिस तलाश में जुटी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन में रातभर जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने देर रात थाने पहुंचकर बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने भीख मांगने वाली एक महिला पर शक जताया है। परिजनों के साथ अब पुलिस भी मासूम की तलाश में जुटी है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी प्रमोद कुमार का दो वर्षीय बेटा दीपांशु बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। प्रमोद के मुताबिक उसका बेटा एक घर से दूसरे घर जा रहा था। रास्ते से उसका कुछ पता नहीं चला। उसके गांव में एक भिखारिन महिला आई थी। वह मुंह पर कपड़ा बांधकर भीख मांग रही थी। उसे शक है कि उक्त महिला ही उसके बच्चे को ले गई है।

महिला के बारे में जुटाई जा रही जानकारी :- प्रमोद परिजनों के साथ रातभर बेटे की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका पर परिजन चितिंत हैं। दीपांशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना पुलिस भी बच्चे की तलाश में लगी है। उस महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके बारे में प्रमोद ने बताया। आसपास के गांव में भी पता किया जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!